चाय या शराब
सुबह बालकनी में बैठे चाय पीते वक़्त रस्ते पर सलीम पे नज़र गयी, सलीम हमारी बिल्डिंग के नीचे बेठ कर ताला चाभी बनता है। है तो पठान पर वक़्त ने उससे यह काम करने पर मजबूर कियाहै । हाल ही में सलीम अपना इलाज़ करवा कर लौटा है, शराब की लत ने उससे मौत के मुह में धकेल दिया था। सलीम को राखी बांधती हूँ इस नाते अक्सर उससे शराब छोड़ने की सलाह देती थी, पर शराब चीज़ ही ऐसी है इंसान को खा जाती है पर छूटती नहीं है. सलीम के साथ भी ऐसा ही हुआ। शारीर के अन्दर के सारे अंग ख़राब हो गए, वक़्त रहेते इलाज हुआ तो आज जिंदा है.- कभी ऐसा सुना है की चाय पिने से किसी के शारीर के अंदरूनी अंग खराब हुए है ? शराब पिने से तो Liver , Pancreas , intestine और कई अंदरूनी अंग ख़राब हो जाता है।
- कभी ऐसा सुना है की चाय के नशे में किसी ने अपनी गाड़ी रस्ते पे सोये हुए लोगों पे चड़ाई हो ? शराब के नशे ने ना जाने कितने मासूम की जान ली है।
- क्या कभी चाय के लिए Drunk and Drive अभियान किसी सरकार ने छेड़ा है ? देश में ही नहीं विदेश में भी शराब पी कर गाड़ी चलना गुनाह है।
- क्या किसी भी धर्म में चाय पीना मना है ?? कई धर्म में शराब पीना मना है। …
- क्या कभी चाय के नशे में किसी ने किसी का कतल किया है ?? शराब के नशे में अक्सर लोग अपना होश खो कर कतल भी कर देते हैं। ।
- क्या कभी सुना है की चाय के नशे में किसी ने किसी का बलात्कार किया हो ?? अक्सर बलात्कारी शराब के नशे में पाए गए हैं। …
- क्या कभी सुना है की चाय की लत के कारन लोग क़र्ज़ में दुबे हो और परिवार बर्बाद हुए हो ??? शराब की लत ने अक्सर लोगो कंगाल किया है , तलक भी हुए है।
- क्या कभी किसी को चाय पी कर गटर में , कीचड़ में , रस्ते पर गीरा हुआ देखा है ?? शराब के नशे में होश खो कर अक्सर लोग ऐसी गन्दी जगह में पाए जाते हैं।
- क्या कभी चाय के ठेले के लिए परमिट होती है ?? शराब बेचने के लिए परमिट होना जरूरी है।
- क्या कभी चाय के खिलाफ गुलाबी Gang सुनी है ?? शराब के खिलाफ औरतों ने गुलाबी गैंग खोल रखी है
सोचा तो पाया की
- चाय पी कर ही लाखों लोग आपनी दिन की शुरुआत करते हैं, थके मन को तारो ताज़ा करते हैं
- चाय की कितली पर यारों की महेफिल जमती है, चर्चा पारी चर्चा होती है
- चाय को ही तो धरती लोक का अमृत कहा जाता है
- चाय को ही तो सरकार National Drink घोषीत करना चाहती है ।
शराब के पास ये खुबिया कहाँ ???
चंचल मन आखिर में पूछ ही बैठा तो फिर चाय पिलाने वाला अच्छा या शराब पिलाने वाली अच्छी ???
